एनशॉर्ट्स
एशेज सीरीज के बीच सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास को मिला मौका, प्राइम मिनिस्टर इलेवन की टीम में हुए शामिल
Australia Vs England Ashes Series 2025/26: एशेज सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर से होने जा रही है. सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के बीच दो दिवसीय वार्म अप मैच खेला जाएगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए प्राइम मिनिस्टर इलेवन की टीम में शामिल किया गया है. इस मुकाबले की शुरुआत 29 नवंबर से कैनबरा में होगी, जिसमें विक्टोरियन बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब पिंक बॉल मैच में टीम की अगुवाई करेंगे. ये मुकाबला गाबा में होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिसकी शुरुआत 4 दिसंबर से होगी. एशेज पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने दिया बयान 'क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू' ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के हवाले से लिखा, "प्राइम मिनिस्टर इलेवन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक गौरवशाली परंपरा है. मुझे इस महीने के अंत में इंग्लैंड इलेवन से भिड़ने वाली टीम की पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।