एशिया कप विवाद पर ICC का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर लगा ‘प्रतिबंध’, सूर्यकुमार यादव को मिली ये सजा

एनशॉर्ट्स
एशिया कप विवाद पर ICC का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर लगा 'प्रतिबंध', सूर्यकुमार यादव को मिली ये सजा
भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर सितंबर में एशिया कप के दौरान खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए मंगलवार को जुर्माना लगाया गया. टूर्नामेंट के दौरान चार डिमेरिट अंक लगाये जाने से रऊफ को दो एकदिवसीय मैच के लिए निलंबित भी किया गया. रऊफ को भारत के खिलाफ दो अलग अलग घटनाओं के लिये 30 . 30 प्रतिशत जुर्माने की अलग अलग सजा सुनाई गई. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार से शुरू हुई वनडे श्रृंखला में दो मैचों के लिये वह प्रतिबंधित रहेंगे. वह छह नवंबर को होने वाले दूसरे मैच में भी नहीं खेलेंगे. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. उन्हें खेल की साख को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया गया. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्थन जताया था. रऊफ को इन

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio