एनशॉर्ट्स
एशिया कप ट्रॉफी पर BCCI का बड़ा कदम, ICC मीटिंग में उठाया मुद्दा; जानें क्या फैसला आया
एशिया कप ट्रॉफी विवाद को खत्म करने की दिशा में BCCI ने बड़ा कदम उठाया है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार 7 नवंबर को दुबई में हुई ICC की बैठक (ICC Meeting Today) में एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाया. इस मामले का समाधान निकालने हेतु एक समिति का गठन किया गया है, जिससे भारतीय टीम को जल्द से जल्द ट्रॉफी मिल सके. मीटिंग में उठा एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा एनडीटीवी के मुताबिक आईसीसी की बैठक में बीसीसीआई ने एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाया. आईसीसी बोर्ड के सभी सदस्यों ने कहा कि भारत और पाकिस्तान, दोनों क्रिकेट जगत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और मैत्रीपूर्ण तरीके से इस समस्या का हल निकालें. एशिया कप विवाद को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसके तहत इस समस्या का समाधान निकालने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा. चूंकि इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य एशिया कप ट्रॉफी नहीं था, इसलिए इस विषय
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।