एनशॉर्ट्स
एलियंस का राज खोलेगा अमेरिका! ट्रंप ने इससे जुड़ी फाइल्स जारी करने का दे दिया बड़ा आदेश
एलियन को लेकर दिए बराक ओबामा के बयान के बाद न सिर्फ अमेरिका के लोगों बल्कि पूरी दुनिया में एक अलग ही उत्सुकता पैदा हो गई है. अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (19 फरवरी) को कहा कि वो फेडरल एजेंसियों को एलियन और Unidentified Flying Objects (UFO) यानि कि उड़न तस्तरी से संबंधित सारी फाइलें जारी करने का निर्देश देंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर जनता में भी काफी दिलचस्पी है. ट्रंप ने अपने आदेश में क्या कहा ?डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वे पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ और अन्य एजेंसियों को इन मुद्दों से संबंधित सारी जानकारी सार्वजनिक करने का निर्देश देंगे. उन्होंने आगे कहा कि मैं युद्ध सचिव और अन्य संबंधित विभागों और एजेंसियों को निर्देश देता हूं कि वे एलियन और Unidentified Aerial Phenomena (UAP) और Unidentified Flying Objects (UFO) से संबंधित सरकारी फाइलों की पहचान करें
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।