एनशॉर्ट्स
एमएस धोनी ने जडेजा को RR में भेजा! चौंकाने वाली वजह आई सामने; नए खुलासे से सब हैरान
रवींद्र जडेजा के राजस्थान रॉयल्स में जाने से ज्यादा चर्चा उनके CSK छोड़ने पर हुई है. दरअसल राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को CSK के साथ ट्रेड करने के बदले रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन को अपने स्क्वाड में शामिल किया है. यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर 12 साल बाद जडेजा, सीएसके छोड़ने को राजी कैसे हुए. क्या जडेजा को टीम छोड़ने के लिए किसी ने मजबूर किया था या फिर राजस्थान उन्हें कोई बहुत बड़ा ऑफर दे रही थी. अब एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ट्रेड डील होने से पहले एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा ने एक-दूसरे से खुलकर बात की थी. क्रिकबज के मुताबिक जब ट्रेड डील की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई थी, तब जडेजा और धोनी ने एक-दूसरे से खुलकर बात की थी. दोनों में सहमति बनी कि जडेजा का CSK से दूर जाना ही सबके हित में होगा.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।