एनशॉर्ट्स
एमएस धोनी के उत्तराधिकारी होंगे संजू सैमसन, IPL 2026 से पहले CSK के हेड कोच ने किया कंफर्म
एमएस धोनी के बतौर क्रिकेटर आईपीएल भविष्य पर चर्चा हो रही है, इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बड़ा बयान दिया है. कोच ने बताया कि टीम में धोनी का उत्तराधिकारी कौन होगा. बता दें कि आईपीएल ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने संजू सैमसन को ट्रेड कर अपने दल में शामिल किया, इसके बदले उन्होंने रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी ऑलराउंडर को जाने दिया. फ्लेमिंग ने धोनी के बिना टीम बनाने की संभावना पर बात की. धोनी के रिप्लेसमेंट बनकर आए हैं सैमसन? एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास कि खबरें 2021 से चल रही है, हालांकि हर सीजन के बाद उन्होंने बताया कि वह खेलना जारी रखेंगे. धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लिया था, जो अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. हालांकि वह सीएसके की कप्तानी छोड़ चुके हैं. अब वह बल्लेबाजी में भी काफी नीचे आने लगे हैं. 2023
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।