एनशॉर्ट्स
एक्ट्रेस सपना गिल से छेड़खानी का मामला, क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब
मुंबई के डिंडोशी स्थित सेशन कोर्ट में भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त आशीष यादव ने एक्टर सपना गिल की तरफ से दायर क्रिमिनल रिविजन एप्लीकेशन पर अपना जवाब कोर्ट के सामने रखा है. क्रिकेटर ने याचिका को झूठा और परेशान करने वाला बताया है. साथ ही अदालत से इसे खारिज करने की मांग की है. शॉ ने कोर्ट में दाखिल अपने जवाब में कहा है कि सार्वजनिक छवि और सेलिब्रिटी स्टेटस का दुरुपयोग कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश है, साथ ही उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने का इरादा भी है. क्या है मामला? दरअसल, एक्टर सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ एक क्रिमिनल रिविजन एप्लीकेशन कोर्ट में दाखिल की थी. अब इसी पर सेशन कोर्ट में क्रिकेटर ने अपना जवाब दाखिल करते हुए, इसे खारिज करने की मांग की है. मामला 15 फरवरी 2023 की रात का है. यहां करीब 1 बजे सभी पृथ्वी शॉ अपने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।