एनशॉर्ट्स
ऋतुराज गायकवाड़ की जगह पृथ्वी शॉ को बनाया गया कप्तान, IPL नीलामी से पहले बड़ा फेरबदल
भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक पृथ्वी शॉ लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. हद तो पिछले साल पार हुई, जब उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा. हालांकि, शॉ ने दमदार प्रदर्शन कर वापसी की ठान ली है. वह लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बना रहे हैं. इस बीच पृथ्वी शॉ की किस्मत अचानक पलटी है. उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए महाराष्ट्र टीम का कप्तान बना दिया गया है. ऋतुराज गायकवाड़ की जगह पृथ्वी शॉ को मिली कप्तानी बता दें कि पहले 2025-26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ थे, लेकिन गायकवाड़ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है. ऐसे में अब उनकी जगह पृथ्वी शॉ को कप्तानी सौंप दी गई है. हैरानी की बात है कि महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने अभी तक किसी उपकप्तान
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।