एनशॉर्ट्स
ऋतिक रोशन ने मुंबई में खरीदे 10 ऑफिस, जानें- कितने करोड़ किए खर्च
रोशन परिवार इन दिनों मुंबई की प्रॉपर्टी मार्केट में लगातार खरीदारी कर रहा है. अब ताज़ा जानकारी के मुताबिक, ऋतिक रोशन की दो फैमिली कंपनियों ने अंधेरी वेस्ट में 10 नए ऑफिस यूनिट्स खरीद लिए हैं. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इन ऑफिस यूनिट्स की टोटल कीमत 28 करोड़ रुपये है. ये सभी यूनिट्स युरा बिज़नेस पार्क की तीसरी और चौथी मंज़िल पर स्थित हैं. यह डील 27 नवंबर 2025 को रजिस्टर की गई. अलग-अलग कंपनियों के नाम पर लिए 10 यूनिट्स रिपोर्ट के मुताबिक, दस्तावेज़ों में बताया गया है कि 10 यूनिट्स दो अलग-अलग कंपनियों के नाम पर लिए गए. एचआरएक्स डिजिटेक एलएलपी, जिसमें ऋतिक रोशन और उनके पिता राकेश रोशन पार्टनर हैं, ने 5 यूनिट्स खरीदे हैं. बाकी 5 यूनिट्स फिल्मकुंज बॉम्बे प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर लिए गए हैं, जिसमें ऋतिक रोशन और उनकी मां पिंकी रोशन डायरेक्टर हैं. दस्तावेज़ों के मुताबिक, इन 10 ऑफिस यूनिट्स का कुल RERA
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।