ऋतिक रोशन के कजिन की सगाई, गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने दिए फैमिली संग पोज

एनशॉर्ट्स
ऋतिक रोशन के कजिन की सगाई, गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने दिए फैमिली संग पोज
ऋतिक रोशन और सबा आजाद काफी समय से डेट कर रहे हैं. दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है. सबा ऋतिक के फैमिली फंक्शन्स का भी हिस्सा बनती हैं. हाल ही में ऋतिक के कजिन ईशान रोशन की सगाई हुई. इस दौरान सबा भी नजर आईं. सबा ने पूरी रोशन फैमिली के साथ पोज दिए. सबा और ऋतिक कपल गोल्स दे रहे थे. ऋतिक के कजिन की सगाई बता दें कि ईशान रोशन म्यूजिक कंपोजर राजेश रोशन के बेटे हैं. उन्होंने गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या सिंह के साथ सगाई कर ली है. उनकी सगाई 20 दिसंबर को हुई. इस सेरेमनी में फैमिली ही शामिल हुई. सोशल मीडिया पर वायरल उनकी सगाई की फोटो में सभी को एथनिक आउटफिट में देखा जा सकता है. सबा को सिल्वर डिजाइन कुर्ता सेट में देखा गया. उन्होंने साइड पार्टेड हेयरस्टाइल बनाई थी. वहीं ऋतिक को भी व्हाइट कुर्ता पायजामा में देखा गया.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

