Sports
उमरा करने मक्का गया था यह दिग्गज क्रिकेटर, अमेरिका-ईरान जंग के बीच सऊदी अरब में फंसा
Mushfiqur Rahim: अमेरिका-इजराइल बनाम ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है. इस जंग के बीच बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम सऊदी अरब में फंस गए, जो हज करके अपने मुल्क वापस लौट रहे थे. मुश्फिकुर ने सोशल मीडिया के जरिए अपडेट शेयर किया. बता दें कि हालात बिगड़ने के चलते तमाम देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिसके चलते दुनियाभर में तमाम लोग एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं. फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए मुश्फिकुर रहीम ने लिखा, "मैं हज और उमरा के लिए मक्का आया था. हज पूरा करके बांग्लादेश वापस दुबई के जरिए जा रहा था. हम आज सुबह जेद्दा से दुबई के लिए EK 0806 फ्लाइट से रवाना हुए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण सभी फ्लाइटें जेद्दा लौट आईं और अब मैं हजारों यात्रियों के साथ जेद्दा हवाई अड्डे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।