Sports
उमरान मलिक को पड़े 6 छक्के, अनजान बल्लेबाज ने एक ओवर में ठोके 36 रन, देखें वीडियो
Umran Malik 36 Runs: भारत के स्टार गेंदबाज उमरान मलिक को एक ही ओवर में 36 रन पड़े हैं. डीवाई पाटिल टी20 कप में रुगवेद मोरे नाम के बल्लेबाज ने उमरान के एक ही ओवर में चौके और छक्कों की झड़ी लगा दी. उमरान मलिक निरंतर 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए पहचाने जाते हैं. उनकी सबसे तेज गेंद 157 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आई थी. डीवाई पाटिल टी20 कप में उमरान मलिक टाटा स्पोर्ट्स क्लब के लिए खेल रहे थे, जिसका मैच मुंबई कस्टम्स के साथ खेला जा रहा था. अपने स्पेल के पहले ही ओवर में उन्होंने 23 रन लुटा दिए, लेकिन दूसरे ओवर में उनका उससे भी बुरा हाल हुआ. बता दें कि IPL 2026 में उमरान कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वाड का हिस्सा हैं. एक ओवर में दिए 36 रन मुंबई कस्टम्स की पारी के 13वें ओवर में उमरान मलिक गेंदबाजी करने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।