एनशॉर्ट्स
'उन्होंने भी सत्ता का त्याग किया', CM सिद्धारमैया के सामने सोनिया गांधी का जिक्र कर बोले डीके शिवकुमार
कर्नाटक में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद और नेतृत्व को लेकर जारी खींचतान शुक्रवार (28 नवंबर, 2025) को एक बार फिर से सामने आ गया, जब उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के सत्ता को त्यागने का संदर्भ देते हुए एक अप्रत्यक्ष, लेकिन स्पष्ट टिप्पणी की. सोनिया गांधी को लेकर बोले कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री दरअसल, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार (28 नवंबर, 2025) को राजधानी बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने साल 2004 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बनने का एक किस्सा साझा किया. उन्होंने कहा कि 2004 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UPA ने लोकसभा चुनाव जीता था. उस समय सोनिया गांधी के पास प्रधानमंत्री बनने का मौका था, लेकिन उन्होंने उस पद को स्वीकार नहीं किया, बल्कि डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का सुझाव दिया, जो एक उत्कृष्ट अर्थशास्त्री, भारतीय रिजर्व बैंक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।