एनशॉर्ट्स
उन्हें ऐसा झटका लगेगा, उन्होंने पहले कभी….', ट्रंप ने वेनेजुएला के खिलाफ लिया तगड़ा एक्शन, चीन में मच जाएगी खलबली!
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच का टकराव हर दिन बढ़ता जा रहा है, जिसका खामियाजा चीन को भुगतना पड़ सकता है. यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में एंट्री और वहां से बाहर जाने वाले सभी प्रतिबंधित ऑयल टैंकरों को कंप्लीट ब्लॉक करने का आदेश दिया है. ट्रंप ने कहा कि वह अब वेनेजुएला की सरकार को एक विदेशी आतंकवादी संगठन के तौर पर देख रहे हैं. ट्रंप का आदेश के बाद अब वेनेजुएला के ऑयल शिप की मूवमेंट पूरी तरह से रुक जाएगी. अमेरिका ने कर दी वेनेजुएला की घेराबंदी ट्रंप ने कहा, "वेनेजुएला पूरी तरह से साउथ अमेरिका के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े नौ सैनिक बेड़े से घिरा हुआ है. नौ सैनिकों का बेड़ा इतना बढ़ाया जाएगा जैसा वेनेजुएला ने पहले कभी नहीं देखा होगा. ऐसा तब तक रहेगा जब तक वे संयुक्त राज्य अमेरिका से चुराए सारा तेल और जमीन वापस नहीं कर देते. मादुरो
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।