एनशॉर्ट्स
'उनके साथ काम करना जिंदगीभर का अनुभव होता है', सिंगर अभय जोधपुरकर ने रहमान के साथ काम करने पर कही ये बात
‘सचिन: द बिलियन ड्रीम्स’ फिल्म का गाना ‘हिंद मेरे जिंद’ कौन भूल सकता है. फिल्म ने जितना लोगों का दिल जीता होगा उससे कहीं ज्यादा इस देशभक्ति गाने और उसकी आवाज ने लोगों को दीवाना बना दिया था. इस गाने को अभय जोधपुरकर ने गाया था और इसे ए. आर. रहमान ने कंपोज किया था. अब एक बार फिर दोनों साथ आए हैं और फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ के लिए नया गाना दिया है. रहमान के साथ काम करना लाइफटाइम एक्सपीरियंसहाल ही में अभय ने ए. आर. रहमान के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है. उन्होंने कहा, 'रहमान सर के साथ काम करना हमेशा जिदगी भर का अनुभव होता है. हर बार जब मैं उनके लिए गाता हूं तो मुझे अपनी आवाज में एक नई बात पता चलती है. खुशकिस्मती से मुझे 2013 में मणिरत्नम सर की फिल्म ‘कदल’ में मेरे तमिल डेब्यू के साथ रहमान सर ने लॉन्च
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।