एनशॉर्ट्स
'उनकी एक तस्वीर से पाकिस्तान की सियासत…', इमरान खान की मौत की अफवाह पर PTI नेता का बड़ा बयान
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर पाकिस्तान में हल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब उनकी पार्टी के एक नेता ने इमरान खान की जेल में हालत पर चिंता जताई है. खैबर पख्तूनख्वा से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के सीनेटर खुर्रम जीशान ने न्यूज एजेंसी (ANI) से बातचीत में कहा, 'उन्हें लगभग एक महीने से पूरी तरह आइसोलेशन में रखा गया है. उनके परिवार, वकीलों या पार्टी के सीनियर नेताओं से कोई बातचीत नहीं हो पा रही है.' जीशान ने कहा, यह साफ तौर पर ह्यूमन राइट्स का उल्लंघन है. अधिकारी लगातार उनपर शर्तें मानने का दबाव बना रहे हैं. 'हमें उनके जिंदा होने का भरोसा दिलाया है' शान ने बताया कि हमें कुछ दिनों में भरोसा दिलाया गया है कि वह जिंदा हैं, और अदियाल जेल में बंद हैं. वह ठीक हैं. उन्होंने साथ ही सरकार और आर्मी की तरफ से रखी गई शर्तों का भी जिक्र किया है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।