एनशॉर्ट्स
उदयपुर की ग्रैंड वेडिंग में माधुरी दीक्षित ने डोला रे डोला पर किया डांस, यूजर्स बोले- ऐश्वर्या भी होनी चाहिए थीं
बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी चर्चा में बनी है. शादी टेक एंटरप्रेन्योर वामसी गदिराजू संग हो रही है. उनकी शादी चर्चा में बनी है. बड़े-बड़े सेलेब्स इस शादी का हिस्सा हैं. अब मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है, इसमें एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित डांस करती दिख रही हैं. माधुरी दीक्षित का डांस वायरलवो फिल्म देवदास के गाने डोला रे डोला पर डांस कर रही हैं. माधुरी की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस बहुत पसंद आ रही है. इस दौरान उन्होंने ग्रीन लहंगा पहना और साथ में पिंक दुपट्टा कैरी किया है. माधुरी को इस गाने पर डांस करते देख फैंस को ऐश्वर्या राय भी याद आ गई हैं. एक यूजर ने लिखा- अच्छा है पर ऐश्वर्या और होती तो ज्यादा मजा आता. बता दें कि ओरिजनल सॉन्ग में माधुरी और ऐश्वर्या दोनों ने डांस किया था. नोरा फतेही और दीया मिर्जा भी दिखीं
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।