Politics
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से भड़का रूस, पुतिन ने ट्रंप-नेतन्याहू को दिया सख्त संदेश!
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद दुनिया मान रही है कि यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो गई है. ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए 7 मुल्कों पर एक साथ हमला करने और अमेरिका के सैन्य बेस तबाह करने का दावा किया है. मिडिल ईस्ट में बने इस तरह के हालात पर रूस ने भी सख्त प्रतिक्रिया दी है. रूस ने कहा- खतरनाक रास्ते पर चल पड़े हैं अमेरिका और इजरायल रूस के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा है कि वॉशिंगटन और तेल अवीव एक बार फिर खतरनाक रास्ते पर चल पड़े हैं, जो इस इलाके को तेजी से मानवीय, आर्थिक और शायद रेडियोलॉजिकल तबाही की ओर धकेल रहा है. हमलावरों के इरादे साफ हैं और खुले तौर पर बताए गए हैं. संवैधानिक व्यवस्था को खत्म करना और एक ऐसे देश की लीडरशिप को हटाना जिसे वे गलत मानते हैं क्योंकि उसने ताकत और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।