एनशॉर्ट्स
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले जारी हैं. अपनी जवाबी कार्रवाई में तेहरान उन गल्फ देशों पर हमले कर रहा है, जहां-जहां अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठान मौजूद हैं. हालांकि इन हमलों में दुबई के एक होटल को निशाना बनाया गया और ताजा मामला सऊदी अरब का है, जहां ऑयल फील्ड को भी टारगेट किया जा रहा है. इसी बीच सऊदी के रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से रियाद में मुलाकात की. उनके बयान को एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि क्या अब पाकिस्तान भी ईरान की जंग में शामिल होगा. इस दौरान दोनों देशों के बीच हुए सैन्य समझौते के तहत ईरान के हमलों को रोकने के उपायों पर चर्चा हुई. क्या बोले सऊदी के रक्षा मंत्री?सऊदी के रक्षा मंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज, फील्ड मार्शल आसिम
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।