0 1 min 2 hrs
'ईरान के नए राष्ट्रपति ने की सीजफायर की डिमांड', जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, बताई अपनी शर्त
N Shorts
'ईरान के नए राष्ट्रपति ने की सीजफायर की डिमांड', जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, बताई अपनी शर्त
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंग के बीच बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि ईरान के 'नए राष्ट्रपति' ने उनसे संपर्क किया है और सीजफायर की घोषणा करने की गुजारिश की है. हालांकि ट्रंप ने सीजफायर के लिए अपनी शर्त रखी है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर लिखा, 'ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति जो पहले वालों की तुलना में कहीं कम कट्टर और कहीं अधिक बुद्धिमान हैं, उन्होंने अभी-अभी संयुक्त राज्य अमेरिका से सीजफायर के लिए अपील की है.' अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीजफायर की अपनी शर्त बताते हुए कहा कि हम इस पर तभी सोच-विचार करेंगे, जब होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खुला, स्वतंत्र और सुरक्षित हो जाएगा. तब तक हम ईरान को तबाह करते रहेंगे या फिर जैसा कहा जाता है कि हम उसे वापस 'पाषाण युग' में धकेल देंगे.' ईरान ने खारिज किया ट्रंप का दावा जैसे ही ट्रंप ने दावा

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.