एनशॉर्ट्स
इस वीकेंड को बनाना है मजेदार, थिएटर में इन 5 नई फिल्मों को कर सकते हैं एंजॉय, रोंगटे खड़े करने वाली है कहानियां
इस वीकेंड सिनेमाघरों में अलग-अलग जॉनर की फ़िल्मों का एक एक्साइटिंग ब्लेंड देखने को मिलेगा. चाहे आपको कोर्टरूम ड्रामा, थ्रिलर, रोमांस या एक्शन पसंद हो, हर किसी के लिए कुछ न कुछ ज़रूर है. बता दें कि इन नई फिल्मों को आप वीकेंड पर एंजॉय कर सकते हैं. चलिए यहां सिनेमाघरों में मौजूद नई फिल्मों की पूरी लिस्ट जान लेते हैं. हक़ (हिंदी)इमरान हाशमी और यामी गौतम एक सच्ची कहानी से इंस्पायर कोर्टरूम ड्रामा ‘हक’ के साथ सिनेमाघरों में पहुंचे हैं. यह फिल्म ऐतिहासिक शाह बानो मामले पर बेस्ड है. हक़ का निर्देशन सुपर्ण एस वर्मा ने किया है और यह भारत में न्याय, आस्था और महिला अधिकारों के विषयों पर आधारित है. फिल्म मे इमरान एक वकील की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि यामी ने शाह बानो की भूमिका निभाई है. ये फिल्म देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इसे वीकेंड पर आप फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।