एनशॉर्ट्स
इस मुस्लिम देश ने भारत को दिया बड़ा झटका, खत्म कर दी फ्री वीजा एंट्री; सरकार ने जारी की एडवाइजरी
ईरान ने सोमवार (17 नवंबर 2025) को भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री को खत्म करने का ऐलान किया है. ईरान ने वीजा नियमों में बदलाव करते हुए कहा कि 22 नवंबर, 2025 के बाद किसी भी भारतीय को बिना वीजा एंट्री नहीं दी जाएगी. ईरान के इस ऐलान पर भारत के विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. ईरान के वीजा नियम बदलने पर भारत का रिएक्शन भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, "सरकार का ध्यान भारतीय नागरिकों को रोजगार के झूठे वादे या तीसरे देशों में आगे की यात्रा का आश्वासन देकर ईरान ले जाने की कई घटनाओं की ओर आकर्षित किया गया है. इन लोगों को सामान्य भारतीय पासपोर्ट होल्डर के लिए उपलब्ध वीजा छूट सुविधा का लाभ उठाकर ईरान की यात्रा करने के लिए बहकाया गया था. ईरान पहुंचने पर उनमें से कई का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया था." विदेश मंत्रालय
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।