एनशॉर्ट्स
इस भारतीय बल्लेबाज ने लगाया बैक टू बैक दूसरा शतक, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में में किया बवाल
Ayush Mhatre Hits Second Century In SMAT 2025: मुंबई के युवा सलामी बल्लेबाज और भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में कमाल कर रखा है. आयुष ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए रविवार यानी 30 नवंबर, 2025 को ग्रुप-ए के मुकाबले में आंध्र प्रदेश के खिलाफ लगातार दूसरा शतक लगाकर, मुंबई को नौ विकेट से शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. वहीं दूसरे विकेट के लिए टीम इंडिया के टी20 इंटरनेशनल के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ आयुष ने दूसरे विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी की. आयुष ने लगाया लगातार दुसरा शतक चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी आयुष म्हात्रे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में आंध्र प्रदेश के खिलाफ 59 गेंद में नाबाद 104 रनों की शतकीय पारी खेली. जिसमें 9 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. म्हात्रे ने इस टूर्नामेंट के 3 मैचों में लगातार दो शतक लगा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।