एनशॉर्ट्स
इस भारतीय बल्लेबाज ने मचाई तबाही, ठोका तूफानी दोहरा शतक, सिर्फ 26 गेंदों में 100 रन बना दिए
Former U19 Batter Aadarsh Singh Hit Double Century: उत्तर प्रदेश के विस्फोटक ओपनर आदर्श सिंह ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने ये शानदार पारी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मेंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी एलिट के क्वार्टर फाइनल 2 मुकाबले में खेली है. आदर्श ने मुंबई के खिलाफ नाबाद 223 रनों की पारी खेली, इस पारी की बदौलत उत्तर प्रदेश ने मुंबई के सामने 453/5 का विशाल स्कोर बनाया. सिर्फ 26 गेंद में 100 से 200 पर पहुंचे थे आदर्श आदर्श सिंह भारत के लिए 2024 में अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. इस युवा बल्लेबाज ने 138 गेंदों में नाबाद 223 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 18 छक्के और 14 चौके लगे. उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत तूफानी अंदाज में नहीं की और अपना अर्धशतक 67 गेंदों पर बनाया और अपना शतक 103 गेंदों पर पूरा किया. इसके बाद युवा सलामी बल्लेबाज
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।