Sports
इस बड़े अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई टीम इंडिया, बन गई पहली क्रिकेट टीम; BCCI ने खुद शेयर की न्यूज
2025 महिला ODI क्रिकेट वर्ल्ड कप की विजेता टीम इंडिया को लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है. वर्ल्ड चैंपियन बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का खेल जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामांकन हुआ है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पिछले साल पहली बार विश्व कप खिताब जीतने के लिए लॉरेस की साल की सर्वश्रेष्ठ टीम के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है. लॉरेस स्पोर्ट ने मंगलवार को नामांकन की पुष्टि की. यह बड़ी खबर खुद बीसीसीआई ने शेयर की है. भारतीय टीम इस पुरस्कार के लिए नामित होने वाली पहली महिला क्रिकेट टीम है. यह विश्व कप में टीम के शानदार प्रदर्शन की पहचान है. भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत के दौरान महिलाओं के वनडे क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल किया था. हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को इंग्लैंड
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।