इस खूंखार बैटर को मिली दिल्ली कैपिटल्स की कमान, नए सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने किया एलान

एनशॉर्ट्स
इस खूंखार बैटर को मिली दिल्ली कैपिटल्स की कमान, नए सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने किया एलान
दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रोड्रीग्स को नया कप्तान नियुक्त कर दिया है. WPL 2026 में दिल्ली टीम की कमान रोड्रीग्स के हाथों में होगी और वो बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी मेग लैनिंग की जगह लेंगी. लैनिंग, जिनकी कप्तानी में अब तक दिल्ली ने तीनों बार वीमेंस प्रीमियर का फाइनल खेला था, लेकिन तीनों बार दिल्ली कैपिटल्स WPL का खिताब जीतने से चूक गई थी. जेमिमा रोड्रीग्स पहले सीजन से ही दिल्ली कैपिटल्स स्क्वाड का हिस्सा बनी रही हैं और अब तक इस टीम के लिए 27 मैचों में 507 रन बनाए हैं. वीमेंस प्रीमियर लीग में उनका स्ट्राइक रेट 139.67 का है. उन्होंने दिल्ली टीम का हिस्सा रहते अब तक तीनों WPL फाइनल खेले हैं. 25 वर्षीय जेमिमा रोड्रीग्स भारत की स्टार बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को 2025 का वर्ल्ड चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 127 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. जेमिमा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

