एनशॉर्ट्स
इमरान खान थे PM और आसिम मुनीर के हाथ में थी ISI की कमान… अचानक ऐसा क्या हुआ कि दुश्मनी तक पहुंच गई बात?
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत की अफवाहों और पार्टी समर्थकों और परिवार वालों से मिलने ना देने पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि कभी पूरे पाकिस्तान के चहेते पूर्व क्रिकेट स्टार के साथ ऐसा क्यूं हो रहा है. दरअसल, इसके पीछे है पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की अदावत. वही मुनीर, जो फील्ड मार्शल के तमगे के साथ पाकिस्तान की सबसे ताकतवर शख्सियत बन गया है. मुनीर और इमरान खान की दुश्मनी की शुरुआत वर्ष 2019 से शुरू होती है. उस वक्त, पाकिस्तान की कमान इमरान खान के हाथों में थी और मुनीर, पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी आईएसआई का चीफ था. पाकिस्तानी सेना की तरह, आईएसआई भी पाकिस्तान को अपने उंगलियों पर नचाती थी. इसी दौरान, इमरान खान ने असीम मुनीर को आईएसआई प्रमुख के पद से हटा दिया था. आईएसआई के इतिहास में ये पहला मौका था कि किसी प्रमुख को कार्यकाल खत्म करने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।