Politics
इमरान खान की सेहत पर पाकिस्तान में सियासी घमासान, गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बहन अलीमा पर लगाए गंभीर आरोप
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आंख के मामले पर आज मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इमरान खान की बहन अलीमा खानम पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि अलीमा खानम इमरान खान की सेहत पर राजनीति कर रही है. नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया कि इमरान खान की आंख में पहला इंजेक्शन लगने के बाद डॉक्टरों को उन्हें 12 फरवरी को देखने जाना था और टेस्ट करने थे, लेकिन इमरान खान की बहन अलीमा खानम की वजह से तीन दिन की देरी के बाद 15 फरवरी को डॉक्टर अदियाला जेल में इमरान खान का टेस्ट करने पहुंच पाए थे. गृह मंत्री ने अलीमा खानम पर क्या लगाए आरोप? इतना ही नहीं, मोहसिन नकवी ने आरोप लगाया कि जब 15 फरवरी को जब डॉक्टरों की टीम इमरान खान का परीक्षण करने अदियाला जेल गई थी, तो पीटीआई के प्रमुख
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।