एनशॉर्ट्स
इथियोपिया के ज्वालामुखी ने बढ़ाई चीन की मुश्किलें! भारत में विमानों का संचालन नॉर्मल, अब तक के बड़े अपडेट
इथियोपिया का हेली गुब्बी ज्वालामुखी करीब 10 हजार साल बाद रविवार (23 नवंबर 2025) को फट गया. इस बीच आशंका जताई जा रही है कि ज्वालामुखी फटने के बाद उठा राख का गुबार क्षेत्र में प्रदूषण को और बढ़ा सकता है. राख का गुबार करीब 14 किलोमीटर (45,000 फुट) की ऊंचाई तक गया और लाल सागर की ओर पूर्व दिशा में फैलने लगा. अब तक के बड़े अपडेट्स भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार ये राख के गुबार चीन की ओर बढ़ रहे हैं और मंगलवार (25 नवंबर 2025) शाम साढ़े बजे तक भारत से दूर चले जाएंगे. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक मौसम वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि इथियोपियाई ज्वालामुखी विस्फोट से उठे राख के बादल का राजस्थान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव पिछले 10 से 15 घंटों में इस विशेष क्षेत्र पर देखा गया है. IMD वैज्ञानिक ने बताया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।