एनशॉर्ट्स
इजरायल से पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी! आतंकवाद, गाजा पीस प्लान समेत किन-किन मुद्दों पर बोले PM मोदी, जानें सब-कुछ
इजरायल दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (25 फरवरी 2026) को वहां की संसद (कनेसट) को संबोधित किया. इजरायली सासंदों में गजब का उत्साह दिखा. जैसे ही पीएम मोदी संसद में दाखिल हुए सांसदों ने खड़े होकर अभिवादन किया फिर संसद मोदीमय हो गई और मोदी-मोदी के नारों से गूंज गई. पीएम मोदी को स्पीकर ऑफ कनेसट मेडल से सम्मानित किया गया. यह इजरायली संसद का सर्वोच्च सम्मान है. पीएम मोदी ने इजरायल की संसद से आतंकवाद और उसे पनाह देने वाले देश को कड़ी चेतावनी दी. इस दौरान उन्होंने भारत में हुए पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले का भी जिक्र किया. आतंकवाद पर बरसे पीएम मोदी पीएम मोदी ने गाजा पीस प्लान, आतंकवाद, 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल में हुए हमले, दोनों देशों के बीच के संबंध पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, 'इजरायल की तरह, भारत भी आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की अपनी नीति पर अडिग
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।