एनशॉर्ट्स
इजरायल में PM मोदी का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर नेतन्याहू ने लगाया गले, गार्ड ऑफ ऑनर भी मिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने उनका भव्य स्वागत किया. नेतन्याहू प्रोटोकॉल तोड़ते हुए अपने 'दोस्त मोदी' से गले मिले. पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. 9 साल बाद उनकी दूसरी इजरायल यात्रा है. इजरायली पीएम के भव्य स्वागत को लेकर प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से किए गए स्वागत से सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि द्विपक्षीय चर्चाओं और भारत और इजरायल की दोस्ती को मजबूत करने के लिए बेहतर रिजल्ट निकलेंगे. पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'इजराइल पहुंच गया… प्रधानमंत्री नेतन्याहू और श्रीमती नेतन्याहू द्वारा हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत किए जाने से मैं अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहा हूं/ मैं द्विपक्षीय चर्चाओं और भारत-इजराइल मित्रता
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।