एनशॉर्ट्स
इजरायल ने 5 दिनों में गिराए 5 हजार बम! ईरान में रिहायशी इलाकों से लेकर सैन्य ठिकाने भी तबाह
अमेरिका इजरायल के हमले ईरान पर जारी है. इसी बीच इजरायल की एयरफोर्स ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान पर अब तक 5,000 से ज्यादा हथियार और बम गिराए हैं. इजरायली एयरफोर्स के मुताबिक इन हमलों का मेन फोकस राजधानी तेहरान और उसके आस-पास के इलाके बताए जा रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार इजरायल का कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान के सैन्य ढांचे और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाना है. इजरायली एयरफोर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपडेट जारी कर बताया कि संघर्ष शुरू होने के बाद से लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं. पोस्ट में कहा गया कि इन ऑपरेशन्स में बड़ी संख्या में हथियारों का इस्तेमाल किया गया और कई रणनीतिक टारगेट्स को निशाना बनाया गया. תיעוד נוסף מעין הטיל: חיל-האוויר תקף עם יותר מ-5,000 חימושים באיראן מתחילת המבצעמטוסי קרב של חיל-האוויר ממשיכים להעמיק את העליונות האווירית בכל רחבי איראן, בדגש על מרחב טהרן.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।