एनशॉर्ट्स
'इजरायल ने हमें धोखा दिया, अगर PM के एयरक्राफ्ट को कुछ…', ईरान पर हमले को लेकर भड़के ओवैसी, सरकार से की ये मांग
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ प्रिवेंटिव मिसाइल हमला करने पर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री का एयरक्राफ्ट हवा में होता और ऐसा हमला होता तो कौन जिम्मेदार होता? प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि क्या नेतन्याहू ने उन्हें बताया था कि इजराइल ईरान पर हमला करने वाला है? अगर उन्होंने ऐसा किया था तो प्रधानमंत्री को तुरंत अपना दौरा खत्म करके देश लौट जाना चाहिए था. अगर इजरायल ने हमें यह नहीं बताया कि वह अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर हमला कर रहा है, तो इजरायल ने हमें धोखा दिया है. इस हमले से भारत को क्या हासिल हो रहा?: ओवैसी उन्होंने प्रधानमंत्री के दौरे का इस्तेमाल ईरान पर हमला करने और गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ किए गए नरसंहार को छिपाने के लिए किया है. इससे यह संदेश जाएगा कि भारत इजरायल के साथ
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।