एनशॉर्ट्स
इजरायल के साथ ये डील आसमान में बढ़ाएगी भारत की ताकत, भारतीय वायुसेना की बड़ी कमी होगी दूर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल दौरे पर हैं. यूएस-ईरान तनाव जैसी मची वैश्विक उथल-पुथल के बीच पीएम मोदी की यात्रा कई मायनों में अहम मानी जा रही है. दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रोग्रेस की समीक्षा की जाएगी. इसमें सबसे खास रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए निगाहें 6 मिड एयर रिफ्यूलर विमानों की डिफेंस डील पर भी हैं. भारतीय वायु सेना के लिहाज से यह बेहद अहम मानी जा रही है. 6 पुराने बोइंग-767 टैंकर विमान में होंगे परिवर्तित एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन एयरफोर्स के लिए भारत और इजरायल के बीच 6 मिड एयर रिफ्यूलर विमानों की डील की संभावना है. इस बड़े रक्षा सौदे में इजरायल भारत की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के साथ साझेदारी करेगा. इसमें 6 पुराने बोइंग-767 यात्री विमानों को भारतीय वायु सेना के लिए सैन्य फ्यूल भरने वाले विमानों में परिवर्तित करेगा. इस सौदे की कीमत करीब 8 हजार
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।