एनशॉर्ट्स
इजरायल के विपक्षी नेताओं ने बताया संसद से वॉकआउट का कारण? PM मोदी से बोले- 'आपकी वजह से नहीं…'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायली संसद में बुधवार (25 फरवरी) को भाषण दिया, लेकिन बेंजामिन नेतन्याहू की स्पीच से ठीक पहले ही विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. हालांकि, उन्होंने ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर नहीं किया था. विपक्षी सांसदों ने ऐसा अपने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और स्पीकर के विरोध में किया था. पीएम मोदी का संबोधन शुरू होते ही विपक्षी सांसद दोबारा सदन में लौट आए. क्या है पूरा विवाद? दरअसल, इजरायली संसद क्नेसेट के स्पीकर आमिर ओहाना ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस इसाक अमित को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदन में हुई विशेष स्पीच के लिए आमंत्रित नहीं किया था. जिसका विपक्षी सांसदों ने विरोध किया था. विपक्ष ने इसे संवैधानिक मर्यादा का अपमान बताया और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाषण का बहिष्कार किया. हालांकि जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण देना शुरू किया, विपक्षी सांसद सदन में दोबारा लौट आए. बेनी गैंट्स की
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।