एनशॉर्ट्स
इजरायल के खिलाफ ईरान ने क्लस्टर बम का किया इस्तेमाल! रूस और चीन की भूमिका पर क्यों उठे सवाल?
ईरान की तरफ से कल्स्टर बम मिसाइलों का इस्तेमाल करने को लेकर अब रूस और चीन की भूमिका को लेकर बीच जंग में सवाल उठ गए हैं. इजरायल के अधिकारियों का कहना है कि ईरान ने क्लस्टर बम वाली बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल पर दागी हैं. यह मौजूदा युद्ध में पहली बार दर्ज किया है कि इन हथियारों का इस्तेमाल हुआ है. दरअसल, क्लस्टर बम मॉर्डन विस्फोटक हथियारों में सबसे विवादित हथियार माना जाता है. इनकी खासियत होती है कि क्लस्टर बम एक बार में ही दर्जन छोटे बमों को बड़े इलाके में फैला सकते हैं. रूस और चीन पर क्यों उठ रहे सवालइजरायल के अधिकारियों ने कहना है कि कुछ ईरानी क्लस्टर बम मिसाइल वॉरहेड हवा में छोड़ सकते हैं. यह कई किलोमीटर तक खतरनाक टुकड़ो में तब्दील होकर फैल सकते हैं. सेना के एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि इन हथियारों से जंग का माहौल बदल जाता है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।