एनशॉर्ट्स
इजरायल-ईरान जंग के बीच फंसे यात्रियों के लिए गुड न्यूज, इंडिगो जेद्दा से चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स
इजरायल और अमेरिका की ईरान पर संयुक्त कार्रवाई से मीडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है. ऐसे में ईरान समेत कई देशों में भारतीय लोग फंसे हुए हैं. हमलों के चलते कई देशों में फ्लाइटों की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है. अब खबर है कि इंडिगो 3 मार्च से जेद्दा से भारतीय शहरों के लिए 10 स्पेशल फ्लाइट्स चलाएगा सिविल एविएशन मंत्रालय का कहना है कि इंडिगो ने फंसे हुए यात्रियों की वापसी को आसान बनाने के लिए 3 मार्च 2026 को जेद्दा से भारत के लिए 10 स्पेशल फ्लाइट्स के जरिए रिलीफ ऑपरेशन की योजना बनाई है. यह जरूरी मंजूरी और मौजूदा एयरस्पेस की स्थितियों पर निर्भर करेगा. इंडिगो यात्रियों के लिए जेद्दा में भारत के कॉन्सुलेट जनरल के साथ सहयोग कर रहा है. भारत और खाड़ी क्षेत्र के बीच चलने वाली एयरलाइंस भी ऑपरेशनल और एयरस्पेस की शर्तों के आधार पर सीमित ऑपरेशन को अंजाम दे रही
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।