एनशॉर्ट्स
'इक्कीस' की रिलीज टली, अब 'धुरंधर' को वही फायदा मिलेगा जो 'पुष्पा 2' और 'छावा' को मिला था
अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' इस क्रिसमस रिलीज होने वाली थी लेकिन अचानक से फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी. अब ये फिल्म 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. इसे समझदारी भरा कदम कहा जा सकता है क्योंकि फिलहाल 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से तबाही मचा रही है उसे देखकर लग रहा है कि थिएटर मालिक इसे प्राइम शोज वाली फिल्म बनाकर रखेंगे. जाहिर है इसका नुकसान 'इक्कीस' को हो सकता था और साथ ही साथ 'धुरंधर' की कमाई पर भी असर पड़ता. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा यानी दोनों ही फिल्मों को फायदा होने वाला है. मैडॉक वाले पहले भी उठा चुके हैं ऐसे समझदारी भरे कदममैडॉक फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने ऐसा पहली बार नहीं किया है. इसके पहले भी मेकर्स ने दो बार ऐसे कदम उठाए और दोनों बार उनके इस कदम का फायदा मिला और ये फायदा न सिर्फ
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।