Sports
'इंशाअल्लाह टीम इंडिया फाइनल में…', यूसुफ पठान ने दिया बड़ा बयान; जो कहा उससे पूरा देश होगा खुश
2026 टी20 वर्ल्ड कप की सबसे मजबूत टीम भारत की है, इसमें दुनियाभर में किसी को कोई शक नहीं होगा. हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में मिली हार से भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है. अब भारतीय टीम को अपने मैच तो बड़े अंतर से जीतने ही हैं, साथ ही दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी कुछ हद तक निर्भर रहना होगा. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने कहा है कि इंशाअल्लाह टीम इंडिया में फाइनल में जाएगी. इंशाअल्लाह जरूर फाइनल में जाएगी- यूसुफ पठान पूर्व क्रिकेटर और टीएमएसी से सांसद यूसुफ पठान ने कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत में कहा, "भारतीय टीम को वापसी करना आता है. टीम शानदार वापसी करेगी. हमें उम्मीद है कि भारत चेन्नई में अच्छे अंतर से जीत हासिल करेगा. जिम्बाब्वे भी अच्छा क्रिकेट खेल रही है. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन भारतीय टीम हमेशा चुनौतीपूर्ण
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।