एनशॉर्ट्स
इंडिगो का संकट जारी, 100 से अधिक फ्लाइट्स रद्द, कई शहरों की हवाई सेवा ठप; यहां देखें लिस्ट
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो रविवार को भी बड़े परिचालन संकट का सामना करती दिखी. बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्री फंस गए और कई एयरपोर्ट पर अफरातफरी जैसा माहौल बन गया. दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ, चंडीगढ़ समेत कई बड़े शहरों में उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी है. यात्रियों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना उड़ानें रद्द करने से उन्हें भारी परेशानी हो रही है. दिल्ली एयरपोर्ट से कई प्रमुख उड़ानें रद्ददिल्ली से कई बड़े शहरों के लिए उड़ानें आज रद्द कर दी गईं. इनमें शामिल हैं: दिल्ली से बेंगलुरु – रद्द दिल्ली से जयपुर – रद्द दिल्ली से नागपुर – रद्द दिल्ली से ग्वालियर – रद्द दिल्ली से चेन्नई – रद्द अन्य उड़ानों के भी प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है. हैदराबाद एयरपोर्ट पर सबसे बड़ा संकट, 115 उड़ानें रद्द हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, शमशाबाद पर स्थिति गंभीर बनी हुई
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।