एनशॉर्ट्स
आ गया ट्विंकल खन्ना की मचअवेटेड बुक मिसेज फनीबोन्स का सीक्वल, शेयर कर दिखाई झलक
फिल्मी दुनिया से दूर ट्विंकल खन्ना लेखक और खुद के ओटीटी शो की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब उन्होंने अपनी मचअवेटेड बुक 'मिसेज फनीबोन्स: शीज जस्ट लाइक यू एंड अ लॉट लाइक मी' का सीक्वल रिलीज कर दिया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बुक लॉन्च करते हुए अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. ट्विंकल खन्ना ने अपनी नई बुक को लेकर सोशल मीडिया अपडेट किया है और फैंस को 'मिसेज़ फनीबोन्स रिटर्न्स' के बारे में जानकारी दी है. बुक का पहला लुक किया शेयरएक्ट्रेस ने बुक का पहला लुक शेयर कर लिखा- मैं अब तक जितने भी बुक फेयर पर गई हूं, लोगों ने जरूर मिसेज़ फनीबोन्स के सीक्वल के बारे में पूछा है, आखिरकार वो आ ही गया है. उन्होंने आगे लिखा, "महिलाओं के जीवन, राजनीति, धर्मगुरुओं, खबरों, नुकसान, दुख, बढ़ती उम्र और हंसी के बारे में लिखने के दस साल. एक दशक से देख रही हूं
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।