एनशॉर्ट्स
आसिम मुनीर फिर चलेंगे दांव? तुर्किए में कल होगी तालिबान संग बातचीत; अफगानिस्तान का डेलीगेशन रवाना
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार (06 नवंबर, 2025) से शुरू होने वाली बातचीत के लिए तालिबान का पांच सदस्यीय दल काबुल से तुर्किए की राजधानी इस्तांबुल रवाना हो गया है. पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए तालिबान डेलीगेशन की कमान अफगान खुफिया एजेंसी के जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ इंटेलिजेंस (GDI) के प्रमुख मौलवी अब्दुल हक वासिक संभालेंगे. अफगानिस्तान के प्रतिनिधिमंडल में उप गृहमंत्री मौलवी रहमतुल्लाह नजीब, हक्कानी नेटवर्क के सदस्य और गृहमंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी के भाई अनस हक्कानी, कतर में अफगानिस्तान के कार्यवाहक राजदूत सुहैल शाहीन और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल कहर बल्खी भी शामिल रहेंगे. 5 दिनों चली थी PAK-अफगान वार्ता तुर्किए की राजधानी इस्तांबुल में 25 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक कतर और तुर्किए की मध्यस्थता में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 5 दिनों तक बातचीत हुई थी, जिसमें पाकिस्तानी दल की कमान ISI के स्पेशल ऑपरेशंस डिवीजन का प्रमुख मेजर जनरल शहाब असलम संभाल रहा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।