एनशॉर्ट्स
आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव के पास नहीं थे किराया भरने के भी पैसे, करियर की शुरुआत में ऐसे किया गुजारा
बॉलीवुड में आज एक कामयाब डायरेक्टर-फिल्ममेकर किरण राव कभी स्ट्रगल वाले दिन गुजार चुकी हैं. वो ना सिर्फ कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुकी हैं बल्कि लगान जैसी ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म के प्रोजेक्ट में भी रह चुकी हैं. सायरस सेस पॉडकास्ट के एक एपिसोड में उन्होंने अपनी बॉलीवुड जर्नी को लेकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि एडी के तौर पर उनके शुरुआती दिन मुंबई में काफी कठिन भरे थे. किरण राव के स्ट्रगल के डेज मुंबई में जब किरण राव ने काम करना शुरू किया तो उन्हें कई जॉब्स बदलनी पड़ी ताकि वो अपना खर्चा उठा सकें. किरण राव ने कहा, 'शुरुआत में मैं गिग वर्कर थी. मैं जो भी जॉब मिलती थी कर लेती थी जब तक पैसा मिलता मैं काम करते रहती. फिर अगले जॉब की खोज होती थी और मुझे डर लगा रहता था कि तब तक मेरी सेविंग बचेगी या नहीं, क्या मैं रेंट दे पाउंगी?'
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।