एनशॉर्ट्स
'आप बड़े स्टार हों या कोई और, सोचकर बोलना चाहिए', कर्नाटक हाई कोर्ट ने लगाई रणवीर सिंह को फटकार
एक्टर रणवीर सिंह फिल्म 'कांतारा 2' में दैव वाले सीन की मिमिक्री को लेकर विवादों में हैं. रणवीर सिंह को कर्नाटक हाई कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है. हालांकि, कोर्ट ने उन्हें फटकार भी लगाई. 24 फरवरी को हुई सुनवाई के दौरान कर्नाटक हाई कोर्ट ने कहा कि एक पॉपुलर अभिनेता होने के नाते उन्हें अपनी बात और व्यवहार को लेकर जिम्मेदार रहना चाहिए. जस्टिस एम नागप्रसन्ना की बेंच ने रणवीर सिंह के खिलाफ किसी भी तरह की जबरदस्ती कार्रवाई पर अगली सुनवाई 2 मार्च तक रोक लगा दी है. फिलहाल पुलिस कोई सख्त कदम नहीं उठा सकेगी. जज ने लगाई रणवीर सिंह को फटकार सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि एक अभिनेता को किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है. चाहे आप बड़े स्टार हों या कोई और, सार्वजनिक जिम्मेदारी सब पर समान रूप से लागू होती है. उन्होंने रणवीर को 'लापरवाह' बताते हुए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।