एनशॉर्ट्स
‘आपके लिए मेरे पास चार शब्द हैं…’, डोनाल्ड ट्रंप का नाम लेकर ऐसा क्यों बोले न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी?
अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में डेमोक्रेटिक नेता जोहरान ममदानी ने मेयर पद का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है. ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर बनने वाले पहले मुस्लिम उम्मीदवार है. चुनाव जीतने के बाद मेयर ममदानी ने न्यूयॉर्क में अपना नेतृत्व स्थापित करने में जरा भी समय नहीं गंवाया. चुनाव जीतने के बाद उन्होंने एक जोरदार विक्ट्री स्पीच दी. इसमें ममदानी ने अपने चुनावी वादों को एक बार फिर से दोहराया. साथ ही साथ उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी निशाना साधा. ममदानी ने अपने भाषण में घोषणा की कि न्यूयॉर्क एक बार फिर से नफरत और असमानता के खिलाफ देश का नेतृत्व करेगा. डोनाल्ड ट्रंप को लेकर क्या बोले जोहरान ममदानी? ममदानी ने लोगों के जोरदार तालियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप, मैं जानता हूं कि आप मुझे देख रहे हैं, मेरे पास आपसे कहने के लिए चार शब्द हैं- आवाज तेज
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।