एनशॉर्ट्स
'आपकी माताजी को प्रणाम कहता हूं', ये सुनते ही इमोश्नल हो गईं इंडियन रेणुका सिंह ठाकुर, पीएम मोदी ने महिला क्रिकेटर को दिया खास मैसेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका सिंह ठाकुर काफी इमोश्नल हो गईं. पीएम मोदी ने जब रेणुका की मां का जिक्र किया तो वह काफी भावुक नजर आईं और उनकी आंखें भी नम हो गईं. पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता है. फाइनल में साउथ अफ्रीका जैसी धाक्कड़ टीम को हराकर उन्होंने खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत की सराहना करने के लिए बुधवार (5 नवंबर, 2025) को पीएम मोदी ने महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने हर खिलाड़ी से बात की और खिलाड़ियों ने भी अपने अनुभव प्रधानमंत्री के साथ शेयर किए. वर्ल्ड कप में एक मैच के दौरान रेणुका सिंह ठाकुर पेपर पर मोर बनाकर टीम को चियर करती नजर आई थीं, जिस पर पीएम मोदी ने उनसे बात की. रेणुका ने हंसते हुए पीएम मोदी से कहा कि उन्हें सिर्फ
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।