एनशॉर्ट्स
'आदित्य धर हैं पैसों के लालची', 'धुरंधर' का ट्रेलर देख भड़के ध्रुव राठी, बोले- टॉर्चर को ग्लोरीफाई कर रहे हैं
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' काफी खबरों में बनी हैं. फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ. इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स हैं. फिल्म के ट्रेलर की हर तरफ चर्चा है. ट्रेलर में काफी खून-खराबा दिखाया गया है. यूट्यूबर ध्रुव राठी को ये खून खराबा पसंद नहीं आया है. उन्होंने इस ट्रेलर की तुलना ISIS के सर कलम करने वाले वीडियोज से कर दी है. धुरंधर के ट्रेलर को देख भड़के ध्रुव राठी ध्रुव राठी ने X पर लिखा, 'आदित्य धर ने बॉलीवुड में घटियापन की हद पार कर दी है. उनकी फिल्म धुरंधर के ट्रेलर में इतनी ज्यादा हिंसा, खून-खराबा है. इसमें इतना टॉर्चर है. ट्रेलर देखना ऐसा ही है जैसे ISIS के सिर कलम करने वाल वीडियो देख रहे हों. और आप इसे एंटरटेनमेंट कहते हैं.' आगे उन्होंने लिखा, 'आदित्य धर पैसे के लालच में इतना आगे बढ़ गए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।