एनशॉर्ट्स
'आदित्य धर की जय हो…' रणवीर सिंह की धुरंधर के म्यूजिक पर झूमे अनुपम खेर
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनीं धुरंधर की धुन पर हर कोई डांस कर रहा है. इस फिल्म की कहानी के साथ इसके म्यूजिक को भी बहुत पसंद किया जा रहा है. खासकर अक्षय खन्ना की एंट्री का सॉन्ग. उस गाने पर तो न जाने कितने लोगों ने रील्स बना दी हैं. जो फिल्म देख चुके हैं वो भी इसके गाने बहुत सुन रहे हैं और बाकी लोगों के भी लूप पर गाने चल रहे हैं. इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने धुरंधर के गानों पर एक वीडियो शेयर की है साथ ही आदित्य धर की तारीफ भी की है. अनुपम खेर भी धुरंधर के मोड ऑन में नजर आ रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ड्राइव करते हुए नजर आ रहे हैं और धुरंधर का गाना सुन रहे हैं. अनुपम खेर ने की आदित्य धर की
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।