एनशॉर्ट्स
आठ भगदड़, 129 लोगों की मौत… हादसों से 2025 में आंध्र प्रदेश को मिले दर्दनाक जख्म
दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत में आज लोगों की भारी भीड़ का उमड़ना आम बात हो गई है. लेकिन इस साल की शुरुआत से अब तक भारत में इसी भारी भीड़ के कारण कई गंभीर हादसे हो चुके हैं. चाहे फिर वो मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ हो, विजय समारोह हो, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ या राजनीतिक रैलियों ने नेताओं के चाहने वालों की भीड़ हो. इस साल भारत में अब तक भगदड़ के आठ हादसे हो चुके हैं, जिनमें कुल 129 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत जैसे देश में धार्मिक आयोजनों में अक्सर मंदिरों और तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है. इससे अक्सर ज्यादातर मामलों में भीड़भाड़ हो जाती है और सुरक्षा उपायों में मुश्किलें आती हैं. ऐसे ही भगदड़ की एक घटना शनिवार (1 नवंबर, 2025) को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।