Sports
आज ही हो जाएगा पाकिस्तान का सेमीफाइनल पर अंतिम फैसला? ये नया समीकरण हैरान कर देगा
Pakistan Semi-final Scenario On ENG vs NZ Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार (27 फरवरी) को सुपर-8 का मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. इस मैच के जरिए न्यूजीलैंड के साथ-साथ पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने का भी अंतिम फैसला होगा. तो आइए जानते हैं कि इस मुकाबले से कैसे पाकिस्तान का नॉकआउट स्टेज में जाने का फैसला टिका हुआ है. न्यूजीलैंड के जीतते ही पाकिस्तान बाहर आपको बता दें कि अगर इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड जीत हासिल कर लेता है, तो पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा. लिहाजा, कीवियों की जीत पाकिस्तान के लिए काल बनेगी. न्यूजीलैंड की जीत से कैसे बाहर होगा पाकिस्तान? पाकिस्तान सुपर-8 के ग्रुप-2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ मौजूद है. इंग्लिश टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. दूसरी तरफ श्रीलंका एलिमिनेट होकर बाहर हो चुकी है. ऐसे में सेमीफाइनल की रेस में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।